September 06, 2026 | 11:34:47
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 और 5 सितंबर को दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान सामान्यतः बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। खासकर दोपहर से शाम और रात के दौरान मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश के आसार हैं।
बारिश से उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।