September 05, 2026 | 09:33:17

PM मोदी और बेल्जियम के PM की मुलाकात, भारत-बेल्जियम रिश्तों को नई मजबूती

04 Sep 2026
PM मोदी और बेल्जियम के PM की मुलाकात, भारत-बेल्जियम रिश्तों को नई मजबूती

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच 3 सितंबर को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही बेल्जियम के निवेश को आसान बनाने के लिए Investment Fast-Track Mechanism पर भी सहमति बनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को नई ऊंचाई देने की बात कही, जबकि बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारत को आर्थिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement