September 05, 2026 | 15:10:12
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, 5 सितंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
बीते दिन हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बारिश का असर पड़ा और कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।
IMD ने आज भी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर Yellow Alert जारी किया है। लोगों को जलभराव वाले रास्तों से सावधानी से गुजरने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।