September 12, 2026 | 09:33:51
उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में सरयू नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जबकि कानपुर के कई गांवों में गंगा का पानी पहुंच गया है। प्रयागराज में टोंस और बेलन नदी के दबाव से गंगा-यमुना के जलस्तर पर भी नजर बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने 11 सितंबर को यूपी में आंधी-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते कई जगह जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।