August 24, 2026 | 03:43:50

माँ के नाम पौधा लगाकर लखनऊ को स्वच्छ बनाने का संकल्प

23 Aug 2026
माँ के नाम पौधा लगाकर लखनऊ को स्वच्छ बनाने का संकल्प
लखनऊ:   सी.आई.डी ग्राउंड में प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवाहन पर  सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ  "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ राजीव मिश्रा उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी द्वारा किया गया।

राजीव मिश्रा ने सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि

जैसे माँ देती है संस्कार।
वैसे ही पेड़ है जीवन का आधार।

 साथियों, हमारी संस्कृति में धरती को 'माता' कहा गया है क्योंकि वह हमारा पालन-पोषण करती है। ठीक उसी तरह, हमारी जन्म देने वाली माँ भी निस्वार्थ भाव से जीवनभर हमें अपना प्रेम और छाँव देती है। यह अभियान इन दोनों 'माताओं' के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अद्भुत जरिया है। जब हम अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाते हैं, तो हम केवल एक पेड़ नहीं रोपते, बल्कि एक गहरा भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हैं। माँ के नाम से जुड़ा होने के कारण हम उस पौधे को कभी मरने नहीं देते। हम उसकी वैसे ही देखभाल करते हैं जैसे माँ हमारी करती है।आज जब हमारी धरती बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है, तब यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी जरूरत बन गया है। पीपल, नीम और बरगद जैसे पेड़ लगाकर हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य का उपहार दे सकते हैं।आइए, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम न केवल अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाएंगे, बल्कि उसे एक विशाल वृक्ष बनने तक सुरक्षित भी रखेंगे।  
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों से इन वृक्षों का प्रत्येक वर्ष जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी से शपथ दिलायी गयी कि हम सभी को मिलकर लखनऊ को स्वच्छता के पहले पायदान पर  लाना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, पार्षद हरिश्चंद्र लोधी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कश्यप, मंडल मंत्री पंकज सिंह, विवेक अवस्थी,पंकज श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्रा, कन्हैया लाल वर्मा, सहित आदि सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 
 
 
Advertisement
Advertisement
Advertisement