September 14, 2026 | 14:00:45
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर फीडबैक और चुनावी रणनीति पर फोकस कर रही है। कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों पर विशेष रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी है। बीजेपी की नजर उन सीटों पर भी है, जहां पिछले चुनाव में विपक्ष को बढ़त मिली थी। अब चुनाव से पहले पार्टी का पूरा फोकस संगठन, जनसंपर्क और बूथ स्तर की मजबूती पर रहने वाला है।