September 14, 2026 | 13:57:50
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कानून-व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। सरकार का दावा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सक्रियता, जीरो टॉलरेंस नीति और अपराधियों पर कार्रवाई को सरकार अपने Law & Order मॉडल की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। वहीं, विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल भी उठाता रहा है। ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी का Law & Order बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।