September 13, 2026 | 09:42:53
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हर घर तक पहुंचने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के रोडमैप पर चर्चा हुई।
BJP की नजर उन करीब 18,900 बूथों पर भी है, जहां 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ था।इसके साथ ही युवाओं और अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। अब देखना होगा कि BJP की यह रणनीति 2027 के चुनाव में कितना असर डालती है।