August 24, 2026 | 03:41:45

बंगाल की खाड़ी में मालवाहक जहाज डूबा, 22 लोग लापता

23 Aug 2026
बंगाल की खाड़ी में मालवाहक जहाज डूबा, 22 लोग लापता

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के पारादीप तट से करीब 230-240 समुद्री मील दूर पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV Ocean Winner डूब गया। जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, अब तक दो क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि बाकी 22 लोगों की तलाश जारी है। तलाश अभियान में तटरक्षक बल के तीन जहाज लगाए गए हैं। भारतीय नौसेना ने भी निगरानी विमान को सर्च ऑपरेशन में लगाया है।

बताया गया है कि जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर जा रहा था। फिलहाल जहाज के डूबने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement