August 24, 2026 | 03:43:02
नई दिल्ली: भारत सरकार वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने और नए बाजारों में अपनी पहुंच मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी रणनीति के तहत सरकार का फोकस अब दक्षिण अमेरिका के बड़े बाजारों पर है।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल 24 से 28 अगस्त तक चिली, अर्जेंटीना और ब्राजील की यात्रा करेंगे। इस दौरान व्यापार बढ़ाने, नए समझौतों और बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों पर अहम बातचीत होगी।
भारत और चिली के बीच प्रस्तावित व्यापक व्यापार समझौते की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं अर्जेंटीना और ब्राजील के साथ भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर चर्चा होने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण खनिज, निवेश और नए निर्यात बाजार भी बातचीत के प्रमुख मुद्दे रहेंगे।
सरकार की कोशिश है कि भारतीय निर्यात के लिए नए बाजार विकसित किए जाएं और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की भूमिका को और मजबूत किया जाए। दक्षिण अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक रिश्ते इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।