September 27, 2026 | 03:56:46
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, गुवाहाटी समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। लखनऊ समेत कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि विचार-विमर्श में मतभेद होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और उसके फैसले निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत लिए जाते हैं।