September 27, 2026 | 03:57:58
दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 26 और 27 सितंबर को बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। IMD ने दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र के लिए दोनों दिनों Heavy Rain और Thunderstorm का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को भी कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।
हालांकि दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश फिर लौट रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय सिस्टम का असर दिल्ली-NCR तक पहुंच सकता है।