August 28, 2026 | 11:28:06

29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का करेंगे दौरा

28 Aug 2026
29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का करेंगे दौरा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे।

29 और 30 अगस्त को प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे, जहां राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे अहम रहेंगे।

दौरे के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी प्रस्तावित है। भारत की मध्य एशिया नीति और SCO में भारत की भूमिका के लिहाज से इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement