August 28, 2026 | 11:25:44

“नेपाल की बाढ़ का भारत तक असर, महराजगंज में मिले 3 शव”

28 Aug 2026
“नेपाल की बाढ़ का भारत तक असर, महराजगंज में मिले 3 शव”

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इस प्राकृतिक आपदा का असर अब भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में नारायणी यानी गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और राहत-बचाव टीमों को मुस्तैद किया गया है।

गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील गांवों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement