September 03, 2026 | 11:55:46

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

03 Sep 2026
दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर 2026 को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके असर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 3 से 7 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-NCR में 3, 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement