September 19, 2026 | 15:00:47

“एशियन गेम्स 2026 का आगाज, भारत की नजर 107 से आगे पदकों पर!”

19 Sep 2026
“एशियन गेम्स 2026 का आगाज, भारत की नजर 107 से आगे पदकों पर!”

जापान के आइची-नागोया में आज 20वें एशियन गेम्स का आधिकारिक आगाज हो रहा है। उद्घाटन समारोह भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। भारत का करीब 500 खिलाड़ियों का दल 35 खेलों में हिस्सा ले रहा है।

भारत की नजर अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने और ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर है। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 107 पदक, जिसमें 28 स्वर्ण शामिल थे, जीते थे। इस बार भी शूटिंग, हॉकी, कबड्डी, क्रिकेट और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में मनु भाकर और पवन सहरावत भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। वहीं, भारत की कुछ प्रतियोगिताएं उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement