September 19, 2026 | 14:58:44

Claude की मदद से OpenAI सिस्टम में सेंध! 3 भारतीय मूल के रिसर्चर्स ने खोजी बड़ी सिक्योरिटी खामी”

19 Sep 2026
Claude की मदद से OpenAI सिस्टम में सेंध! 3 भारतीय मूल के रिसर्चर्स ने खोजी बड़ी सिक्योरिटी खामी”

भारतीय मूल के तीन साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने Anthropic के AI मॉडल Claude की मदद से OpenAI के सिस्टम में सुरक्षा खामियों का पता लगाया। Hacktron AI से जुड़े हरश जaisवाल, मोहन पेडापति और राहुल मैनी ने एक अधिकृत बग-बाउंटी टेस्ट के दौरान OpenAI के कुछ कर्मचारियों के ChatGPT और Codex अकाउंट्स तक पहुंच का प्रदर्शन किया। रिसर्चर्स के मुताबिक, आगे एक निजी GitHub वातावरण तक भी पहुंच बनाई गई, लेकिन उन्होंने संवेदनशील सोर्स कोड डाउनलोड नहीं किया। OpenAI ने खामियों को ठीक कर प्रभावित टोकन और सेशन रद्द कर दिए और रिसर्चर्स को 6,500 डॉलर का बग बाउंटी दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement