September 17, 2026 | 15:18:37

आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर्स के लिए मेंटोर-मेंटी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

16 Sep 2026
आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर्स के लिए मेंटोर-मेंटी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

लखनऊः  आर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को मेंटोर-मेंटी प्रोग्राम के तहत बीवीए, एमवीए और पीएचडी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालन अतुल हुंडू ने किया, सह-होस्ट पल्लवी सिंह रहीं।

प्रिंसिपल इंचार्ज आलोक कुमार कुशवाहा ने कॉलेज के इतिहास पर प्रस्तुति दी। बताया कि स्थापना 1892 में विंगफील्ड मंजिल, बनारसी बाग में हुई, फिर बांस मंडी चौराहा इंडस्ट्रियल कॉलेज में रही और 1911 से वर्तमान परिसर में संचालित है। पहले ब्रिटिश प्रिंसिपल नेथेनियल हर्ड और पहले भारतीय प्रिंसिपल असित कुमार हल्दार का योगदान बताया। हल्दार ने 20 वर्ष सेवा दी और वॉश तकनीक के लिए प्रसिद्ध रहे।

उन्होंने फैकल्टी और शिक्षकों से परिचय कराया तथा अध्ययन, कला तकनीकों और भविष्य के अवसरों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि कला इतिहासकार एवं सिटी पैलेस जयपुर के निदेशक डॉ. नवल कृष्ण, दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राकेश चंद्र और बीबीडी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने मार्गदर्शन किया और अनुभव साझा किए।

विद्यार्थियों ने कला क्षेत्रों और करियर संभावनाओं पर प्रश्न पूछे। इस अवसर पर डॉ. रविकांत पांडेय, विभावरी सिंह, अमरनाथ गौर, अजय कुमार, संजय कुमार, मैती वसिष्ठ, खुर्शीद अहमद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement