August 28, 2026 | 11:54:42

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

28 Aug 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

लखनऊ:   प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


मंत्रियों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement