August 28, 2026 | 11:42:09
लखनऊ: प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का निर्णय लिया है।
लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में दिनांक 28 अगस्त 2026 से निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा उस महिला यात्री को अनुमन्य होगी जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो एवं उत्तर प्रदेश राज्य की निवासिनी हो। उन्होंने बताया कि महिला यात्री को उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा आधार कार्ड/मतदाता पहचान-पत्र के आधार पर उपलब्ध की जायेगी।
निःशुल्क यात्रा हेतु आधार/मतदाता पहचान-पत्र के आधार पर ई.टी.आई.एम. (म्समबजतवदपब ज्पबामज प्ेेनपदह डंबीपदम) से शून्य मूल्य का टिकट निर्गत किया जायेगा। टिकट में बस नम्बर तथा यात्रा के प्रारम्भ एवं गंतव्य स्थान का विवरण अंकित होगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि वास्तविक निःशुल्क यात्रा एवं प्रतिपूर्ति की धनराशि का आंकलन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। परिवहन निगम द्वारा प्रत्येक माह की वास्तविक निःशुल्क यात्राओं एवं देय प्रतिपूर्ति का वास्तविक व्यय एवं उपभोग का संकलित सत्यापित विवरण परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। सत्यापित विवरण के आधार पर देय प्रतिपूर्ति धनराशि शासन द्वारा सीधे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को उपलब्ध करायी जाएगी।
लाभार्थियों को निःशुल्क यात्रा के सम्बन्ध में स्मार्ट कार्ड जारी किये जाने विषयक निर्देश आवश्यकतानुसार पृथक से जारी किए जाएंगे।