August 21, 2026 | 23:07:30
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्र साहिल के समर्थन में संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई जांच की जानकारी मांगी और FIR दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी का आरोप है कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से साहिल घायल हुए थे। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं होती, वह धरने से नहीं हटेंगे।
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई नेता भी धरने में शामिल हुए। मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।