September 05, 2026 | 15:10:12
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने पर आज शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे समारोह में शामिल होंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
SRCC की स्थापना 1926 में उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने की थी। एक सदी के दौरान संस्थान ने वाणिज्य, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के क्षेत्र में देश को कई प्रतिष्ठित पेशेवर, उद्यमी, नीति-निर्माता और अन्य राष्ट्र-निर्माता दिए हैं।
खास बात यह है कि SRCC का शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के दिन हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संबोधन शिक्षा, युवाओं और देश के विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।