September 05, 2026 | 15:12:28
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे और राहत शिविर में आपदा राहत किट वितरित करेंगे। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान राहत कार्यों और लोगों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की उम्मीद है।