August 23, 2026 | 04:10:20

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में ‘मानवाधिकार बॉक्स’ का सुझाव, पहचान गुप्त रखकर दर्ज होगी शिकायत

22 Aug 2026
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में ‘मानवाधिकार बॉक्स’ का सुझाव, पहचान गुप्त रखकर दर्ज होगी शिकायत
पटना:  पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी की उपस्थिति में मानवाधिकार जागरूकता एवं लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय में मानवाधिकार जागरूकता, समान अवसर, लैंगिक संवेदनशीलता तथा सुरक्षित एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक में कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह, कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी, टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार, DSW प्रो. राजीव रंजन, कॉलेज निरीक्षक प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, पीएचडी ओएसडी प्रणय कुमार, प्रॉक्टर कृति सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता एवं स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी मानवाधिकार एवं संस्थागत व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे।
 
बैठक में शोधार्थी शिवम कुमार परासर ने विश्वविद्यालय में ‘मानवाधिकार बॉक्स’ (Human Rights Box) स्थापित करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इसके माध्यम से विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बिना अपनी पहचान उजागर किए अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया।
 
प्रो. त्रिपाठी ने मानवाधिकार एवं लैंगिक संवेदनशीलता को विश्वविद्यालय की संस्थागत संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। बैठक में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से भी संवाद कर उनके सुझाव लिए गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement