August 28, 2026 | 10:13:10

योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

27 Aug 2026
योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि महिला के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाने वाली बहनों की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाना है। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें और फेरे भी लगाए जा रहे हैं।

सरकार ने अधिकारियों को महिला यात्रियों की सुरक्षा, बसों की पर्याप्त उपलब्धता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

NEWS CIRCLE: रक्षाबंधन पर बहनों का सफर हुआ आसान—तीन दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयात्री भी मुफ्त।

Advertisement
Advertisement
Advertisement