August 18, 2026 | 17:23:46

पटना एयरपोर्ट पर Ashar Associates की Baggage Wrapping Facility का शुभारंभ

18 Aug 2026
पटना एयरपोर्ट पर Ashar Associates की Baggage Wrapping Facility का शुभारंभ

पटना:  जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (JPNI), पटना पर यात्रियों की सुविधा और उनके सामान की अतिरिक्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Ashar Associates द्वारा Baggage Wrapping Facility की शुरुआत की गई है। सुविधा का औपचारिक उद्घाटन टर्मिनल मैनेजर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर एयरपोर्ट पर कार्यरत विभिन्न एयरलाइंस के मैनेजर, AAI की Commercial Team तथा अन्य संबंधित AAI अधिकारी एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

यह सुविधा यात्रियों को उनके चेक-इन बैगेज को सुरक्षित तरीके से रैप कराने का विकल्प प्रदान करेगी। Baggage Wrapping के माध्यम से सामान को बाहरी खरोंच, धूल-मिट्टी तथा हैंडलिंग के दौरान होने वाली सामान्य क्षति से अतिरिक्त सुरक्षा देने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी प्रक्रिया को सरल और तेज रखने का प्रयास किया गया है, ताकि एयरपोर्ट पर यात्रा से पहले उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।

Ashar Associates के प्रतिनिधि ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर इस सुविधा की शुरुआत कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी का प्रयास है कि यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में विश्वसनीय, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण Baggage Wrapping Service उपलब्ध कराई जाए। इस सुविधा के संचालन में AAI एवं एयरलाइंस टीम के सहयोग के लिए Ashar Associates ने आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं टीम सदस्यों ने सुविधा का अवलोकन किया तथा इसके संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। Ashar Associates ने कहा कि आने वाले समय में यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा की गुणवत्ता और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement