पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल एवं प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय राजनेता एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की एनडीए सरकार ने बिहार में अब तक आठ लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है जिसमें लगभग दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी सरकार के स्तर से प्रदान की गई है। बिहार के युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा अल्प समय में उठाया गया यह बड़ा कदम है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी युवाओं के बेहतर विकास को लेकर सजगता के साथ कुशल प्रबंधन के तहत रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं ।
मोर्चा नेताओं ने अपने बयान में आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में प्रदेश की एनडीए सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने, रोजगार दिलाने एवं युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया है ।छात्र, युवा, नौजवान के बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहे है। बिहार में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो इसके लिए राज्य सरकार के स्तर से औद्योगिक विकास को न केवल गति दी गयी है बल्कि उद्यमी योजना सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को राज्य सरकार के स्तर से धरातल पर उतर जा रहा है। युवाओं के विकास को ले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सजग हैं।