August 28, 2026 | 10:10:03
नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ और फ्लैश फ्लड में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई इस आपदा से कई गांव, सड़कें और पुल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, इस आपदा में 133 से अधिक भारतीयों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। भारत ने भी नेपाल के लिए राहत सामग्री भेजी है।