August 08, 2026 | 11:23:48

किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: दिनेश प्रताप सिंह

07 Aug 2026
किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में उद्यान विभाग के लिए प्रस्तावित 245.24 करोड़ रुपये के प्रावधान पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में उद्यान विभाग के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश के किसानों, विशेषकर बागवानी एवं आलू उत्पादकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। सरकार द्वारा भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में सहायता मिलेगी तथा बाजार में मूल्य स्थिरता बनाए रखने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर अनुदान हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान आलू उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इससे किसानों का भण्डारण व्यय कम होगा और वे अपनी उपज को उचित समय पर बेहतर कीमत मिलने तक सुरक्षित रख सकेंगे।


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (ब्प्च्.ै।त्ब्), आगरा के सम्पर्क मार्ग हेतु भूमि क्रय एवं निर्माण के लिए 9.53 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रदेश में कृषि अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकों के विस्तार को नई गति देगी। इससे आलू उत्पादन, अनुसंधान तथा किसानों को नवीन तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।


मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उद्यानिकी को प्रोत्साहन देने तथा कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अनुपूरक बजट में किए गए ये प्रावधान सरकार की किसान हितैषी सोच और कृषि विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
सम्पर्क सूत्र- अमरेश कुमार

Advertisement