October 13, 2026 | 03:50:26

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल! चले जूते, मचा हड़कंप

12 Oct 2026
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल! चले जूते, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में जमकर हंगामा हो गया।  मौका था नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह का।  इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस नेता ममता चौधरी से जुड़े समर्थकों के बीच कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की और जूते-चप्पल चलने तक पहुंच गई।

हंगामे के बाद अजय राय नाराज होकर धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने उन्हें मनाने की कोशिश की। वहीं, ममता चौधरी ने अजय राय के समर्थकों पर बदसलूकी के आरोप लगाए, जबकि अजय राय ने भी अपने साथ दुर्व्यवहार होने की शिकायत की। अब सवाल है कि कांग्रेस नेतृत्व इस विवाद पर क्या कार्रवाई करेगा और क्या पार्टी के भीतर चल रही खींचतान खत्म हो पाएगी?

Advertisement
Advertisement
Advertisement