October 13, 2026 | 03:49:35

Maharashtra Paper Leak पर बड़ा Action! MPSC अध्यक्ष छुट्टी पर, Tukaram Mundhe करेंगे जांच

12 Oct 2026
Maharashtra Paper Leak पर बड़ा Action! MPSC अध्यक्ष छुट्टी पर, Tukaram Mundhe करेंगे जांच

महाराष्ट्र में पेपर लीक के आरोपों को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार को जांच पूरी होने तक अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज दिलीप भोसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। वरिष्ठ IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को समिति का सचिव बनाया गया है।

पुणे में पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों ने सरकार के फैसले के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया। सरकार ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल है—क्या जांच में पेपर लीक के आरोप साबित होंगे और छात्रों को न्याय मिलेगा?

Advertisement
Advertisement
Advertisement