September 27, 2026 | 03:56:13
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सार्वजनिक बस सेवा की दोबारा शुरुआत हो गई है। भोपाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया।
पहले चरण में 7 शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें शुरू की गई हैं। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं।
सरकार का लक्ष्य 2031 तक 15 हजार बसें संचालित करने का है। बसों में CCTV, पैनिक बटन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।