September 25, 2026 | 04:22:10
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसा जेवर इलाके में 33वें किलोमीटर के पास हुआ, जब बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।बस में करीब 30–35 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने और दम घुटने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता देने के निर्देश दिए हैं।