November 09, 2026 | 21:45:43
नई दिल्ली: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 5 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों का संचालन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और पुणे से दानापुर तथा गोरखपुर के लिए किया जाएगा। इससे लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
1. LTT-दानापुर स्पेशल (01023/01024)
यह ट्रेन 9 नवंबर 2026 को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 11 नवंबर को दानापुर से मुंबई के लिए चलेगी।
2. LTT-दानापुर स्पेशल (01025/01026)
दूसरी स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को LTT से रवाना होगी। इसकी वापसी 12 नवंबर को दानापुर से होगी।
3. पुणे-दानापुर स्पेशल (01467/01468)
पुणे से दानापुर के लिए यह ट्रेन 9 नवंबर को चलेगी। वापसी में 11 नवंबर को दानापुर से पुणे के लिए रवाना होगी।
4. पुणे-दानापुर वन-वे स्पेशल (01469)
यह विशेष ट्रेन 10 नवंबर 2026 को पुणे से दानापुर के लिए चलाई जाएगी। यह एक तरफा सेवा होगी।
5. LTT-गोरखपुर स्पेशल (01027/01028)
पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए मुंबई से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह 10 नवंबर को LTT से रवाना होगी और वापसी में 12 नवंबर को गोरखपुर से चलेगी।
मुंबई से दानापुर जाने वाली ट्रेनें ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए दानापुर पहुंचेंगी।
वहीं पुणे से चलने वाली ट्रेनें दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, DDU, बक्सर और आरा के रास्ते दानापुर पहुंचेंगी।
गोरखपुर जाने वाली ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
यात्री इन स्पेशल ट्रेनों की उपलब्धता, समय और टिकट की जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे के NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे के इस फैसले से महाराष्ट्र में रहने वाले यूपी और बिहार के हजारों यात्रियों को त्योहार के दौरान घर पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।