November 14, 2026 | 05:53:56

छठ महापर्व पर PM मोदी का खास संदेश! देशवासियों को दी बधाई, व्रतियों को किया नमन

13 Nov 2026
छठ महापर्व पर PM मोदी का खास संदेश! देशवासियों को दी बधाई, व्रतियों को किया नमन

नई दिल्ली: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर छठ पर्व की शुरुआत पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।"

बता दें कि छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होता है।

छठ पूजा में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद छठ पर्व को लेकर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement