September 26, 2026 | 04:25:39
देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट और प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने की सलाह दी है।