October 06, 2026 | 07:59:27

लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार! गोमती का रौद्र रूप, कई कॉलोनियां जलमग्न… नाव बनी सहारा”

05 Oct 2026
लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार! गोमती का रौद्र रूप, कई कॉलोनियां जलमग्न… नाव बनी सहारा”

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फैजुल्लागंज समेत कई कॉलोनियों में कई फीट तक पानी भर गया, जिसके चलते लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा। कुछ इलाकों में आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

जेहटा रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि गोमती का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement