August 27, 2026 | 09:46:31

आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

26 Aug 2026
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा है।

फिल्म ने 12 दिनों में भारत में करीब 143 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अब 150 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।

‘आवारापन 2’ ने कमाई के मामले में ‘वेलकम टू द जंगल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

हालांकि, यश की ‘टॉक्सिक’ की 26 अगस्त को रिलीज के बाद ‘आवारापन 2’ के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब देखना होगा कि फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा कितनी जल्दी पार करती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement