September 18, 2026 | 15:14:52
देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग यानी IMD ने 17 से 22 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं, 19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना भी IMD ने जताई है।