September 18, 2026 | 15:14:47

“DUSU चुनाव से पहले DU में हंगामा! कई जगह झड़प, शिक्षक से कथित मारपीट”

17 Sep 2026
“DUSU चुनाव से पहले DU में हंगामा! कई जगह झड़प, शिक्षक से कथित मारपीट”

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी DUSU चुनाव को लेकर कैंपस में तनाव की स्थिति देखने को मिली। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई स्थानों पर छात्र संगठनों के बीच झड़पों की खबर सामने आई। लॉ सेंटर-1 में हुए विवाद में कुछ छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एक शिक्षक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद शिक्षकों ने विरोध जताया। इन घटनाओं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी चिंता जताई और DU प्रशासन तथा पुलिस से जवाब मांगा।
DUSU के लिए मतदान 18 सितंबर 2026 को होना है, जबकि मतगणना 19 सितंबर को होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement