August 28, 2026 | 10:12:47

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार में खतरा, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

27 Aug 2026
नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार में खतरा, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

लखनऊ/पटना: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश में महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर समेत सीमावर्ती इलाकों में नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं बिहार में गंडक नदी से जुड़े सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैयार रखी गई हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement