August 28, 2026 | 10:11:12
नई दिल्ली: नेपाल में भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत की और जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।
भारत ने राहत अभियान को आगे बढ़ाते हुए करीब 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां नेपाल भेजी हैं। भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई सामग्री में अस्थायी आश्रय, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं।
भारत और नेपाल की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में लगातार समन्वय कर रही हैं। इस बीच नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।