September 30, 2026 | 03:58:16

Gandak River ने तोड़ा रिकॉर्ड! Nepal Rain से UP-Bihar में Flood का खतरा

29 Sep 2026
Gandak River ने तोड़ा रिकॉर्ड! Nepal Rain से UP-Bihar में Flood का खतरा

नेपाल में हुई तेज बारिश का असर अब बिहार और उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। गंडक नदी ने बिहार के बगहा में 91.25 मीटर का रिकॉर्ड जलस्तर दर्ज किया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है।

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के चलते पश्चिम चंपारण में चंपारण तटबंध के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर पानी आबादी और निचले इलाकों की तरफ बढ़ने की खबर है।

वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी नारायणी नदी के बढ़ते दबाव से तटबंध प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बिहार सरकार के रियल-टाइम नदी निगरानी आंकड़ों में भी गंडक समेत कई नदियां चेतावनी या खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज की गई हैं।

नेपाल की बारिश से बढ़े जलस्तर ने UP-Bihar के सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement