September 30, 2026 | 03:59:05
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में BJP और RSS के पदाधिकारियों की 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में अहम बैठक होने की जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अलग-अलग क्षेत्रों से मिले फीडबैक पर चर्चा की जाएगी। BJP की ओर से मथुरा में होने वाली दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है।
वहीं, BJP-RSS के बीच समन्वय और संगठन की स्थिति को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। ऐसे में मथुरा की यह बैठक यूपी के Mission 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक के रूप में देखी जा रही है।