August 24, 2026 | 03:42:48
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 25 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। यूपी में पूर्वी हिस्सों में 23 से 25 अगस्त के बीच व्यापक बारिश की संभावना है। बिहार में भी कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-NCR, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। बारिश के कारण जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है।