October 07, 2026 | 03:57:05

Yogi का SIR पर बड़ा बयान! बोले- अपात्र नाम हटाना जरूरी, जानिए क्या कहा

06 Oct 2026
Yogi का SIR पर बड़ा बयान! बोले- अपात्र नाम हटाना जरूरी, जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर बड़ा बयान दिया है।  योगी ने कहा कि SIR देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों का सत्यापन जरूरी है।  योगी के मुताबिक, नियमों के अनुसार अवैध रूप से शामिल अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें हटाना देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए जरूरी है।
साथ ही उन्होंने 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।  योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement