August 23, 2026 | 04:11:38

“बिहार में STF का बड़ा एक्शन, 19 मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर, 33 अवैध हथियार फैक्ट्रियां पकड़ीं”

22 Aug 2026
“बिहार में STF का बड़ा एक्शन, 19 मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर, 33 अवैध हथियार फैक्ट्रियां पकड़ीं”

पटना: बिहार में अपराधियों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। STF के अनुसार, 1 जनवरी से 16 अगस्त 2026 तक 19 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 3 अपराधी मारे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए।

STF ने इसी अवधि में 33 छोटी अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भी खुलासा किया। इसके अलावा संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के लिए अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई के लिए ED को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

बिहार STF की कार्रवाई का फोकस कुख्यात अपराधियों, अवैध हथियारों और संगठित आपराधिक नेटवर्क पर है। STF के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में 1,716 अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

हालांकि, भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच अभी जारी है और STF DIG ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले इस मामले पर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement