September 29, 2026 | 04:28:18
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनने और राहत सामग्री व आर्थिक सहायता जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 775% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जबकि रेस्क्यू टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं।
सरकार ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने और फसल नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या और बस्ती में कुछ प्रभावित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।