November 12, 2026 | 18:52:58
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के 80-20 वाले राजनीतिक बयान पर पलटवार करते हुए 95-5 का नया फॉर्मूला पेश किया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अब यूपी में लड़ाई 80 और 20 प्रतिशत के बीच नहीं, बल्कि 95 और 5 प्रतिशत के बीच है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत लोग पीड़ित, परेशान और अपमानित हैं, जबकि 5 प्रतिशत लोग शोषण करने वाले हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है।