November 12, 2026 | 18:52:58
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। उनकी सर्विस राइफलें भी गायब बताई जा रही हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।